आपदा उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर कुदरत का तांडव!…यहां बादल फटने से मची भारी तबाही, मकान दबे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड एक बार फिर प्रकृति के कहर की चपेट में आ गया है। उत्तरकाशी जनपद के नौगांव बाजार स्थित स्योरी फल पट्टी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई। इस आपदा में एक आवासीय भवन पूरी तरह मलबे में दब गया, जबकि क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक घरों में पानी भर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस स्कूल में हड़कंप!... छात्राओं के शिक्षक पर गंभीर आरोप, परिजन पहुंचे तो बंद हुए गेट

प्राकृतिक आपदा के कारण देवलसारी गदेरे में तेज बहाव के चलते एक मिक्चर मशीन और कई दुपहिया वाहन बह गए। एक कार के भी मलबे में दबने की सूचना है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दर्जनों लोगों ने अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया है।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इससे पहले नौगांव कस्बे के बीच से बहने वाला नाला भी भारी वर्षा के कारण उफान पर आ गया था, जिससे बाजार क्षेत्र की कई दुकानें और रिहायशी मकान जलमग्न हो गए। तेज धार के चलते सड़क किनारे खड़े कई वाहन भी बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर तैनात हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन नुकसान का आकलन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

अधिकारियों का कहना है कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में