आपदा उत्तराखण्ड देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर बरपा कहर… बादल फटने से मची भीषण तबाही, मलबे में दबे घर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश के बीच एक बार फिर प्राकृतिक आपदा ने कहर ढाया है। गढ़वाल मंडल के थराली तहसील के टूनरी गदेरा क्षेत्र में देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस आपदा के कारण थराली बाजार, कोटदीप और तहसील परिसर सहित आसपास के कई गांवों में मलबा घुस गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थराली तहसील परिसर, चेपड़ों और सागवाड़ा गांवों में मकानों, दुकानों और वाहनों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। कई घरों और दुकानों में मलबा भर गया है, जबकि तहसील परिसर में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। थराली बाजार मलबे से पूरी तरह भर गया है और सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने का बना रहे हैं प्लान?... पुलिस ने बदला रूट, टैक्सी और दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद!

थराली के राड़ीबगड़ क्षेत्र में एक बरसाती गदेरा उफान पर आ गया, जिससे एसडीएम का सरकारी आवास मलबे में दब गया। समय रहते एसडीएम और अन्य कर्मियों ने आवास खाली कर सुरक्षित स्थान पर शरण ली।

यह भी पढ़ें 👉  दिवाली पर सरकार देने जा रही बड़ा तोहफा!... बोनस के बाद डीए और वाहन भत्ते पर भी बड़ा अपडेट

इस हादसे में एक युवती सहित दो लोगों के लापता होने की सूचना है। सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति और एक 20 वर्षीय युवती मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम गौचर से राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना हो गई है। NDRF और स्थानीय प्रशासन भी राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत का तांडव!... गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई कार, 5 शव बरामद

बादल फटने से थराली-सागवाड़ा मार्ग और थराली-ग्वालदम मार्ग (मिंग्गदेरा के पास) बंद हो गए हैं, जिससे क्षेत्र का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने थराली, देवाल और नारायणबगड़ ब्लॉक के सभी स्कूलों में आज के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है और राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में