उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे हरिद्वार

एक्शन में डीएम…..निगम कार्यालय में छापा, दर्जनों कर्मी मिले गायब, हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की मनमानी रोकने के लिए बुधवार को अभियान चला गया। इस क्रम में हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने नगर निगम कार्यालय में छापेमारी की और इस दौरान 73 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। यह छापेमारी 10:10 बजे सुबह की गई थी। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने और उनसे स्पष्टीकरण लेने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम... इन जिलों में गरज के साथ बरसेंगे मेघ

इस दौरान जिलाधिकारी ने सूचना का अधिकार से संबंधित पटल का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि रजिस्टर को अपडेट किया जाए तथा सभी प्रविष्टियां सही ढंग से अंकित की जाएं। उन्होंने अन्य पटलो के निरीक्षण में यह भी सुनिश्चित किया कि पत्रावलियों को सुरक्षित और संरक्षित रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव... प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि फील्ड कर्मियों की कार्य प्रणाली पर कड़ी नजर रखी जाए और शहर में सफाई व्यवस्था को विशेष ध्यान में रखा जाए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि नगर निगम के रूटीन कार्य किसी भी दशा में प्रभावित न हों।

इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश दिए कि वे बिना स्वीकृत अवकाश के कार्यालय से अनुपस्थित न रहें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्धारित समय से पहले कार्यालय पहुंचना होगा। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि भविष्य में समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाएगा और अनुपस्थित पाए गए कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं...युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मचा कोहराम
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में