उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

IMD का अलर्ट…फिर लौटेगा बारिश का तूफानी दौर, देखें ताजा अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले कुछ घंटों तक पहाड़ी इलाकों में मौसम अस्थिर बना रहेगा। इसके बाद लगभग तीन दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 11 मई के बाद एक बार फिर मौसम बदल सकता है और बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

बारिश और ओलावृष्टि का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि पर्वतीय इलाकों में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान नीचे आया है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

मौसम विभाग ने इसे फिलहाल अस्थायी बदलाव बताया है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन और ठंड बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में