उत्तर प्रदेश क्राइम राष्ट्रीय हिल दर्पण

चाची के भतीजे से अवैध संबंध…दोस्त से भी बढ़ाई नजदीकी, तीसरे से भी बात और फिर…

खबर शेयर करें -

रिश्तों और अवैध संबंधों के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यूपी के शाहजहांपुर में महिला की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी चाची की हत्या की थी। दोनों के चाची से प्रेम-प्रसंग था। इसी बीच इस बीच महिला तीसरे व्यक्ति से भी बात करने लगी थी, जो दोनों दोस्तों को गंवारा नहीं था। दोनों ने महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। दोनों ने दुष्कर्म का भी प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर चाची की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शनिवार की देर रात आरोपी आशीष उर्फ रिंकू को दबोच लिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू, ये बने पर्यवेक्षक

मामला मीरानपुर कटरा क्षेत्र का है। पुलिस पूछताछ में आरोपी आशीष उर्फ रिंकू ने बताया कि उसके चाची से करीब पांच साल से संबंध थे। कई बार शारीरिक भी बने। बताया कि चार माह पूर्व पता चला कि चाची के मेरे दोस्त अरुण से भी मिलना जुलना प्रारम्भ कर दिया था। जानकारी होने पर दोस्त को मना किया था। इसके बाद चाची किसी तीसरे व्यक्ति से फोन पर वार्ता करने लगी थी। जब भी चाची का फोन मिलाता तब नम्बर व्यस्त जाता था। नंबर व्यस्त जाने पर बहुत गुस्सा आता था। चाची ने मुझसे बात नहीं करती थी। चाची को काफी समझाया, लेकिन नहीं मानी। दोस्त अरुण से भी कहा था कि समझाओ, परन्तु वह उसकी भी बात नहीं मानती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम...बिगड़े मिजाज के बीच आई ये अपडेट

अरुण चाची को मौसी बोलता था। हम दोनों ही उससे प्रेम करते थे। बराबर उसको खर्चा देता था। अरुण ने बताया था कि मेरे भी उससे सम्बन्ध है। 14 फरवरी की रात समय 09.36 बजे अरुण को फोन करके बुलाया। इसके बाद हम दोनों ने चाची को काफी समझाया। चाची कहने लगी कि जिससे भी मैं चाहू उससे बात करूंगी। इसके बाद हम दोनों ने उसे समझाया अपने पति की बनकर रहो या फिर हमारे साथ। कसी तीसरे को बीच में क्यो ला रही हो। जब चाची नहीं मानी तो गुस्से में गला दबा दिया। जिससे चाची की मौत हो गई। इसके बाद हम दोनों भाग गए। वहीं पुलिस टीम अब दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी। टीम गठित की। एससी ने प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल व उनकी टीम को शाबासी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... शिक्षकों के तबादलों को लेकर आई बड़ी अपडेट
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी