उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में मिली लाश… पर कोई पहचान नहीं! कौन थी ये महिला?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में शुक्रवार सुबह एक रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखे जाने की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता केस में VIP का राज खुलेगा?... नार्को टेस्ट के लिए पूर्व विधायक तैयार, उर्मिला की कोर्ट में दस्तक

पुलिस के मुताबिक, शव पोल संख्या 82/2बी और 82/3 के बीच, बनभूलपुरा फाटक से लगभग 200 मीटर लालकुआं की ओर रेलवे लाइन के किनारे पाया गया। मृतका की उम्र करीब 65 से 75 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि मृत्यु के कारणों की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सके। शुरुआती जानकारी में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत हादसा, आत्महत्या, या किसी अन्य कारण से हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जुटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता...राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर बड़ा मंथन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है, और आसपास के थानों को सूचना देकर शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस स्कूल में हड़कंप!... छात्राओं के शिक्षक पर गंभीर आरोप, परिजन पहुंचे तो बंद हुए गेट

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जीआरपी और सिविल पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है। फिलहाल हर संभव एंगल से मामले की तफ्तीश की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में