उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में फिर गरजा बुलडोजर… रेलवे स्टेशन के पास अवैध निर्माण ध्वस्त

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण पर एक बार फिर बड़ा एक्शन हुआ है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के सामने नगर निगम की दुकानों के ऊपर बने अवैध निर्माण के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम और प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण हादसा...बस और ट्रक की भिड़ंत, मची चीख पुकार, 6 की मौत, दर्जनों घायल

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी विरोध भी देखने को मिला। स्थानीय भाजपा नेता और मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने इसे गरीब दुकानदारों के उत्पीड़न की कार्रवाई बताते हुए प्रशासन की निंदा की।

नगर आयुक्त रिचा सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में जिन दुकानों को अनुमति दी गई थी, उनके ऊपर वर्ष 2025 में बिना किसी आधिकारिक स्वीकृति के निर्माण कर दिया गया, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...अवैध मदरसों पर हाईकोर्ट सख्त, दिए ये आदेश

कार्रवाई के दौरान निगम की दुकानों के समीप बने एक अवैध होटल को भी ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण किसी भी स्तर पर हो, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर फिर हमला!...लाठी-डंडों से पिटाई, वर्दी फाड़ी और गाड़ी भी तोड़ी

प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि शहर में अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह अभियान न केवल अवैध निर्माणकर्ताओं के लिए चेतावनी है, बल्कि यह नियोजित विकास और कानून के शासन को मजबूत करने की दिशा में एक सख्त संदेश भी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में