उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

आधी रात हल्द्वानी में आईजी की रेड!…नाके, बैरियर और चौकियों पर मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में देर रात चले विशेष सघन चेकिंग अभियान के तहत कुमायूँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने विभिन्न नाकों, पुलिस बैरियरों और चौकी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। 12/13 फरवरी 2026 की रात हुए इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना था।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने स्वयं वाहनों की चेकिंग की और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन कराया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। नाकों और बैरियरों पर आगंतुकों तथा वाहनों की आवाजाही से संबंधित रजिस्टरों की जांच में कई खामियां पाई गईं। इस पर संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सभी रजिस्टर अपडेट कर एक दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

चौकी क्षेत्रों में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब अवस्था में पाए गए और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई थी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए आईजी ने कड़ी नाराजगी जताई और सभी कैमरों को तत्काल दुरुस्त कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

गश्त पर तैनात कुछ कर्मचारियों के पास बीट बुक/ई-बीट बुक और वायरलेस सेट उपलब्ध नहीं पाए जाने पर भी आईजी ने आपत्ति जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक गश्ती कर्मचारी के पास बीट बुक या ई-बीट बुक अनिवार्य रूप से हो, उसमें सत्यापन और संदिग्ध व्यक्तियों का पूरा विवरण दर्ज किया जाए तथा वायरलेस सेट के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

आईजी कुमायूँ ने स्पष्ट कहा कि नाके, बैरियर, सीसीटीवी निगरानी और बीट प्रणाली पुलिसिंग की महत्वपूर्ण कड़ियां हैं और इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कई ओवरलोड वाहनों को भी सीज कराया गया। पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि कानून-व्यवस्था, सतर्कता और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में