उत्तराखण्ड कुमाऊं धर्म/संस्कृति नैनीताल हिल दर्पण

कैंची मेले का है प्लान तो दें ध्यान… श्रद्धालुओं के लिए बदला पूरा ट्रैफिक सिस्टम, जानें जरूरी नियम

खबर शेयर करें -

विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम मेले एवं विशाल भंडारे के सफल आयोजन को लेकर नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, शटल सेवा और आपदा प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस कार्यालय सभागार, हल्द्वानी में आयोजित समन्वय बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में यातायात प्रबंधन, पार्किंग, शटल सेवा, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, आपदा प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता और संचार व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था एक नहीं’...हल्द्वानी हिंसा केस में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र में विशेष यातायात योजना लागू की जाएगी। प्रमुख स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी और श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवाएं संचालित होंगी। भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया ये इलाका...उत्तराखंड में तस्करों ने वन कर्मियों पर झोंके फायर

आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन विभागों के साथ समन्वय किया जाएगा, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी।

इधर 14 और 15 जून के लिए विशेष ट्रैफिक और शटल प्लान लागू किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल, नैनीताल, भवाली और खैरना से कैंची धाम तक बस और टैक्सी सेवाएं चलाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेटियों से पंगा पड़ा महंगा!... छेड़छाड़ पर मनचलों की पहले पिटाई, फिर बिच्छू घास; VIDEO वायरल

यातायात व्यवस्था के तहत लगभग 60 रोडवेज बसें, 150 कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन बसें, 30 ग्राफिक एरा बसें तथा 150 टैक्सी-मैक्सी और 100 अन्य टैक्सी वाहन लगाए जाएंगे। प्रशासन ने किराया भी निर्धारित कर दिया है और तय दर से अधिक वसूली पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में