उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल पर्यटन हिल दर्पण

जा रहे हैं कैंची धाम तो दें ध्यान…वीकेंड पर अब ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से वीकेंड के दौरान पर्वतीय मार्गों पर जाने वाले वाहनों के लिए पुलिस ने विशेष यातायात और डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसका उद्देश्य नैनीताल जिले के कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्रों में बढ़ने वाले यातायात दबाव को नियंत्रित करना है।

योजना के तहत प्रत्येक शनिवार और रविवार को अल्मोड़ा व रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़ और मुक्तेश्वर मार्ग से भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

इसी तरह हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवा वाले वाहनों को उनके निर्धारित मार्ग से अनुमति दी जाएगी, जबकि अन्य भारी वाहनों को यातायात स्थिति के अनुसार मस्जिद तिराहा भवाली पर रोका जा सकता है या उन्हें रामगढ़ व खुटानी मोटर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

पर्यटकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। भीमताल के रास्ते कैंची धाम जाने वाले निजी वाहनों को विकास भवन पार्किंग में रोका जाएगा, जहां से यात्रियों को शटल सेवा के माध्यम से भवाली और कैंची धाम भेजा जाएगा। वहीं गेठिया और नैनीताल मार्ग से आने वाले वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कर शटल सेवा से आगे यात्रा कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

इसके अलावा वीकेंड पर टैक्सी दोपहिया वाहनों का कैंची धाम क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें भी सैनेटोरियम पार्किंग में रोककर शटल सेवा के जरिए आगे भेजा जाएगा। पुलिस ने पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन और यातायात व्यवस्था का पालन करें और अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में