उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

वर्दी उतरवा दूंगा!…हल्द्वानी में पुलिस चेकिंग के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्रता और धमकी देना एक युवक को भारी पड़ गया। सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम के साथ बदसलूकी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक कार्रवाई के दौरान कार लेकर मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

जानकारी के अनुसार 10 मई की रात तिकोनिया क्षेत्र में पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ‘कबाड़ी कबाब’ के पास काली फिल्म लगी एक संदिग्ध कार को रोककर जांच की गई। पुलिस जब चालान की कार्रवाई करने लगी तो चालक भड़क उठा और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने पुलिस टीम को जान से मारने और “वर्दी उतरवा देने” तक की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

इसके बाद आरोपी पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करते हुए कार समेत मौके से फरार हो गया। मामले में उपनिरीक्षक आरती की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लवजीत सिंह निवासी लालकुआं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार संख्या UK 18B 1989 को भी कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों या किसी भी लोकसेवक से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में