उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड…टेंट हाउस का गोदाम स्वाहा, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड हो गया।  गुरुवार देर रात गीता टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। गोदाम से उठती आग की लपटों और घने धुएं को देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के कनखल क्षेत्र में देर रात अचानक गोदाम में आग धधक उठी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग का विकराल रूप देखकर वह असफल रहे। सूचना मिलने पर मायापुर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर तीन फायर गाड़ियां तैनात की गई थीं, जिनमें दो अतिरिक्त यूनिट भी भेजी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा...खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं ने घेरा SSP दफ्तर

दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोककर आसपास की दुकानों और मकानों को नुकसान से बचाया। हालांकि, गोदाम का अधिकांश सामान—टेंट, कपड़े, सजावटी सामग्री और अन्य उपकरण—जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन... ये तीन अफसर सस्पेंड, मची खलबली

वंश बहादुर यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। नुकसान का आंकलन और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में