उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

कितने करोड़ की ठगी हुई?… फर्जी दस्तावेज और झांसे में फंसे लोग! जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसमें लोग लालच या झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को फर्जी दस्तावेज, अपॉइंटमेंट और कॉन्ट्रैक्ट लेटर ई-मेल के जरिए भेजकर विदेश भेजने का झांसा देता था।

मामले में 29 जुलाई 2025 को सेना में कार्यरत सूबेदार नरजंग कुमार (जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश) ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, सेना में सूबेदार संदीप थापा (नेहरू कॉलोनी) ने उन्हें बताया कि उनका रिश्तेदार उपेन्द्र सिंह थापा, जो खुद को मर्चेंट नेवी का कैप्टन बताता है, फिनलैंड में नौकरी लगवा सकता है। इसके बदले 10 लाख रुपये की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

संदीप थापा के जरिए पीड़ित की मुलाकात उपेन्द्र सिंह थापा (मोहकमपुर, देहरादून) से कराई गई। आरोपियों ने पीड़ित समेत उसके साथियों असीम थापा, अश्वनी कुमार और विकास थापा से नौकरी लगवाने के नाम पर 5-5 लाख रुपये एडवांस और शेष राशि बाद में देने को कहा। सभी ने आरोपियों की बातों पर विश्वास कर अलग-अलग तिथियों में लाखों रुपये खातों में और नकद दिए।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

आरोपियों ने 30–45 दिन में वर्क परमिट मिलने और इंग्लिश लैंग्वेज ट्रेनिंग के नाम पर अतिरिक्त शुल्क की भी मांग की। 28 जून 2024 को सभी को देहरादून बुलाकर फिनलैंड का फर्जी कॉन्ट्रैक्ट लेटर सौंपा गया। फरवरी 2025 में वीएफएस और एम्बेसी के मेल के जरिए पीड़ितों को पता चला कि उनका वीजा रिजेक्ट हो चुका है। ब्लू डार्ट कूरियर से पासपोर्ट और रिफ्यूजल लेटर प्राप्त हुए, जिनमें दस्तावेज नकली पाए गए।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फिनलैंड के फर्जी कॉन्ट्रैक्ट लेटर और एम्बेसी से जुड़े नकली दस्तावेज तैयार कर पीड़ितों को दिए थे। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

चौकी प्रभारी जोगीवाला उपनिरीक्षक विजय राही ने बताया कि पुलिस ने आरोपी उपेन्द्र सिंह को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संधू सेंटर के सामने से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पीड़ितों समेत कई लोगों से धोखाधड़ी कर करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में