उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं चंपावत

कुमाऊं में भीषण हादसा…खाई में गिरी कार, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला कुमाऊं मंडल से सामने आया, जहाँ चंपावत जिले के बाराकोट इलाके में  एक ऑल्टो कार (UK03 TA2143) बैक करते समय अनियंत्रित होकर केलाड़ी विद्युत पावर हाउस के पास लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह हादसा गुरुवार देर शाम का बताया जा रहा है। हादसे के समय कार में चालक अमित शर्मा (पुत्र जगदीश शर्मा) और विक्रम सिंह (पुत्र कुंवर सिंह), दोनों तल्ला बापरु के निवासी सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी और बाराकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

पुलिस और स्थानीय युवाओं ने खाई में उतरकर गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को रेस्क्यू किया और सड़क तक लाकर सुरक्षित स्थान पर लाया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अपनी गाड़ी से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पेपर लीक कांड!... परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, प्रोफेसर पर गिरी गाज

डॉक्टर अजीम ने बताया कि चालक अमित शर्मा के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें चंपावत जिला चिकित्सालय के उच्च केंद्र में रेफर किया गया। वहीं, विक्रम सिंह के सिर पर भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है और उनका उपचार लोहाघाट अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि चालक कार बैक कर रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे वाली जगह पर क्रैश बैरियर नहीं लगे थे। पुलिस ने दोनों घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में