अंतरराष्ट्रीय एक्सीडेंट देश/दुनिया मौत हिल दर्पण

भीषण हादसा… यात्रियों से भरी बस नदी में समाई, 18 की मौत

खबर शेयर करें -

नेपाल के धाडिंग जिले में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब पोखरा से काठमांडू आ रही एक यात्री बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। हादसा गजुरी के पास त्रिशूली नदी में हुआ, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई।

आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्टा के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 1:30 बजे पृथ्वी हाईवे पर हुई, जो काठमांडू से लगभग 90 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 28 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जल परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं!... आयुक्त ने कसे अफसरों के पेंच, जनता को जल्द मिलेगी राहत

राहत और बचाव कार्य के लिए नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश से बढ़ सकती हैं मुश्किलें!... IMD ने जारी किया अलर्ट, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में न्यूजीलैंड का एक पुरुष यात्री भी शामिल है। वहीं, घायलों में जापान और नीदरलैंड की दो महिला नागरिक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर!... 17 पार्टियां डीलिस्ट, अब इन नामों पर नहीं लड़ा जाएगा चुनाव

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि दुर्घटना ओवरस्पीडिंग के कारण हुई हो सकती है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत

*दर्दनाक हादसा- रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, चपेट में आ गई सड़क किनारे खड़ी महिला, गई जान*

खबर शेयर करें -टिहरी। यहां से दुःखद खबर सामने आई है। नरेंद्र नगर में खड़ी रोडवेज बस के अचानक ब्रेक