राष्ट्रीय सुसाइड

खौफनाक…… शादी करना चाहते थे भाई-बहन, परिजनों के इनकार करने पर इस तरह दे दी जान

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के कानपुर में खुदकुशी की एक खौफनाक घटना सामने आई है। यूपी के रेउना पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक कपल ने परिवार वालों से नाराज होकर जहर खाकर अपनी जान दे दी। प्रेमी जोड़े रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे। एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजनों ने शादी से मना कर दिया था। जिसके बाद कपल ने इतना बड़ा कदम उठाते हुए अपनी जान गवा दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अपने घर का सपना होगा साकार!... हल्द्वानी के 182 लाभार्थियों को मिली बड़ी सौगात

सहायक पुलिस आयुक्त रणजीत कुमार ने बताया कि 16 साल की लड़की और 23 वर्षीय लड़का चचेरे भाई-बहन थे। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। वे शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार वालों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। सोमवार की देर शाम लड़का लड़की के गांव पहुंचा। लड़की के परिवार वालें घर पर नहीं थे। वे लोग पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। घर में किसी के न होने का फायदा उठाते हुए प्रेमी जोड़े ने खाने में जहर मिलाकर खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति को हाईकोर्ट का झटका!... गिरफ्तारी पर रोक नहीं, सरकार और मंत्री से मांगा जवाब

कार्यक्रम में गए परिवार वाले जब घर वापिस लोटे तो लड़की घबरा गई। लड़की ने परिवार वालों को बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन लड़की बच नहीं पाई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद पता चला कि लड़के की भी जहर खाने कि वजह ने मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर, मामले की जांच में जुटी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड गढ़वाल मौत सुसाइड हरिद्वार

*भाजपा नेता व भेल के संविदा कर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया, इस वजह से था परेशान*

खबर शेयर करें -हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पूर्वी नाथ नगर में भाजपा नेता