क्राइम राष्ट्रीय हिल दर्पण

खौफनाक…. प्रेम प्रसंग में चार बच्चों की मां का मर्डर, ये है मामला

खबर शेयर करें -

प्रेम प्रसंग में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात बिहार के कटिहार जिले में मुफस्सिल थाना इलाके के हफलागंज शर्मा टोला गांव में दशहरे की देर शाम हुई।

एक सनकी युवक 35 साल की महिला की बेरहमी से हत्या करके फरार हो गया। महिला चार बच्चों की मां थी। आरोपी मृतका के पड़ोस में ही रहता है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अखिलेश के बयान पर धामी का बड़ा हमला... उत्तराखंड की सियासत में मचा घमासान

जानकारी के मुताबिक राजू शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी कंचन देवी शाम को बकरी चरा कर घर लौट रही थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले हिमाचल शर्मा ने पीछे से उसकी गर्दन पर हसुआ से वार कर दिया। गर्दन कटने से महिला वहीं पर छटपटाकर गिर गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। हालांकि, परिजन इस बात से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि नाली के पानी से जुड़े विवाद को लेकर हत्या की गई। मृतका के ससुर फटकन शर्मा का कहना है कि आरोपी सनकी था, उसने वारदात को अंजाम क्यों दिया यह नहीं पता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रफ्तार का कहर... डंपर ने रौंदी बाइक, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

महिला का पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। उसके चार छोटे बच्चे हैं। हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। इलाके में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह मर्डर किया गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी