उत्तर प्रदेश क्राइम राष्ट्रीय

खौफनाक…..चलती बाइक से खींचा छात्रा का दुपट्टा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

खबर शेयर करें -

देश में बढ़ते महिला अपराधों के बीच उत्तरप्रदेश के हरदोई में एक बार फिर चलती बाइक से स्कूली छात्रा का दुपट्टा खींचने का खौफनाक मामला सामने आया है। यह घटना बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र की है, जहां एक बाइक सवार युवक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा के पास आते ही उसका दुपट्टा खींच लिया। इस हरकत के कारण छात्रा सड़क पर गिरते-गिरते बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला...इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि छात्राएं पैदल चल रही थीं, तभी बाइक सवार ने अचानक दुपट्टा खींचा। छात्रा की फुर्ती और संयोग से वह गिरने से बच गई, लेकिन यह घटना उसके लिए एक खौफनाक अनुभव बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले

इससे पहले अंबेडकरनगर में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद पुलिस ने मनचलों पर सख्ती दिखाते हुए एनकाउंटर भी किया था। लेकिन हरदोई की इस ताजा घटना ने साबित कर दिया है कि मनचलों में कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है।

यह भी पढ़ें 👉  10 लाख वोटों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी हलचल!...वोट रक्षक पोर्टल से मतदाताओं को जोड़ेगी पार्टी

हरदोई के एसपी नीरज कुमार जादौन ने इस घटना की जानकारी ली है और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी