उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में जंगल की आग का खौफनाक तांडव…लपटों में घिरकर महिला की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जंगलों में लग रही आग अब भयावह रूप लेने लगी है। चमोली जिले की आदिबदरी तहसील के बूंगा गांव के बदाढ़गाड जंगल में लगी आग की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर से बदाढ़गाड जंगल में आग धधक रही थी। ग्रामीण पुष्कर लाल ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे बूंगा गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेशी देवी अपनी गौशाला की ओर जा रही थीं, जो गांव से लगभग 200 मीटर दूर स्थित है। इसी दौरान तेज हवाओं के कारण जंगल की आग तेजी से फैली और सुरेशी देवी आग की लपटों में घिर गईं।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें आग से बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसी महिला को घर लाया गया और अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

घटना की सूचना ग्रामीणों ने रात में ही क्षेत्रीय पटवारी और वन विभाग को दे दी थी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम देर रात गांव पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

वहीं दूसरी ओर नारायणबगड़ के रेस चोपता गांव में भी जंगल की आग ने एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। आग से झुलसी कश्मीरा देवी का इलाज कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल में चल रहा है। लगातार बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं ने पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में