अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

उत्तराखंड में खौफनाक वारदात… पति ने डंडे से पीटकर पत्नी की कर दी हत्या

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुमाऊं मंडल में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दायित्वों की बरसात... भाजपा के 18 चेहरों को मिला बड़ा इनाम

मामला अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक की खुमाड़ ग्रामसभा का है। बताया जाता है कि गुरुवार रात 25 वर्षीय महिला की उसके पति ने कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा...श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत

सूचना मिलने पर सल्ट थानाध्यक्ष  कश्मीर  सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शुक्रवार को सुबह रानीखेत से क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार आबिद अली ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में