उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में खौफनाक वारदात…भाजपा नेता की हत्या की कोशिश, पिस्टल तान फैलाई दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बढ़ते अपराध के बीच राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी पर कार चढ़ाकर हत्या की कोशिश और उसके बाद कथित तौर पर अपहरण का प्रयास किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

नयागांव चंद्रबनी निवासी 26 वर्षीय हर्ष वालिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले क्लेमनटाउन थाने में एक विवाद के दौरान कुछ युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

पीड़ित के अनुसार, 20 अप्रैल की शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच वह गौतम कुंड के पास एक कैफे से लौट रहे थे। तभी पीछे से आई एक आई-20 कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए।

आरोप है कि इसके बाद कार से उतरे युवकों ने उनके सिर पर पिस्टल तान दी। इसी दौरान दूसरी कार में सवार अन्य युवक भी मौके पर पहुंचे और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

इस बीच आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, लेकिन हर्ष वालिया किसी तरह पास की दीवार फांदकर भागने में सफल रहे। घटना में उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं एक मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

पीड़ित ने हार्दिक शर्मा, अभिषेक वर्मा, अभिनव काकरान और चेतन्य शर्मा सहित अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक कार को कब्जे में लिया।

पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में