उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम चंपावत

कुमाऊं में खौफनाक वारदात… बुजुर्ग की निर्मम हत्या, दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। चम्पावत जिले के खर्क बगड़ क्षेत्र में शनिवार को बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैलाकर गांववासियों को डर और दहशत में डाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, टनकपुर निवासी 70 वर्षीय अंबादत्त खर्कवाल अपने घर खर्क बगड़ लौट रहे थे कि इसी दौरान पड़ोसी 40 वर्षीय सुभाष चंद्र खर्कवाल ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने बुजुर्ग के सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में