उत्तर प्रदेश क्राइम राष्ट्रीय

खौफनाक…..लिव इन में रह रही महिला की निर्मम हत्या, चेहरे पर कई वार, आंखें निकालीं, इस हालत में मिला शव

खबर शेयर करें -

उत्तरप्रदेश के बरेली स्थित बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की रामगंगानगर कॉलोनी के सेक्टर सात में प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही महिला पिंकी सागर की धारदार हथियार से काटकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। सहेली की सूचना पर पुलिस ने किराये के कमरे से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिंकी की मां ने बेटी के प्रेमी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है, पुलिस प्रेमी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

बारादरी थाने के हरुनगला निवासी पिंकी सागर (30) का पहले पति मदनपाल से करीब आठ साल पहले विवाद हो गया था। तब से वह अलग रह रही थी। फिलहाल काफी समय से वह अपने प्रेमी मेहतरपुर करोड़ गांव निवासी जोगेंद्र के साथ सहमति संबंध में किराये पर कमरा लेकर सेक्टर सात में रह रही थी। उसकी नौ साल की बेटी मुस्कान भी साथ रहती थी। फिलहाल मुस्कान हरुनगला में अपनी नानी सावित्री देवी के घर गई हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

कैंट निवासी बबली की पिंकी से मित्रता थी। बबली के मुताबिक शुक्रवार शाम पिंकी उनके घर आई थी। रात में वह चली गई। उन्होंने शनिवार को कॉल की जो रिसीव नहीं हुई। दोपहर करीब एक बजे बबली सीधे पिंकी के कमरे पर चली आईं। बाहर से दरवाजे पर कुंडी लगी थी। उन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर जमीन पर पिंकी का रक्तरंजित शव पड़ा था।

बबली ने इसकी सूचना पिंकी की मां सावित्री को दी, जिसके बाद वह घटनास्थल पर आ गईं। बिथरी इंस्पेक्टर संजय सिंह भी पुलिस के साथ पहुंच गए। प्रेमी पर ही हत्या का शक जताकर पिंकी की मां ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी जोगेंद्र की तलाश की जा रही है, इसके बाद ही हत्या की वजह और कातिलों की संख्या को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी