उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में खौफनाक हादसा…महिला को बस ने कुचला, दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। तेज रफ्तार और लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। ताजा मामला चारधाम यात्रा मार्ग से सामने आया है, जहां बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के पचोखरा गांव निवासी 67 वर्षीय राजकुमारी अपने परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर निकली थीं। 15 मई को शुरू हुई इस यात्रा के दौरान वह ऋषिकेश से बस के जरिए बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि गौचर ग्राउंड के पास सामने से आ रही एक बस अनियंत्रित हो गई। आरोप है कि चालक की लापरवाही के चलते बस ने महिला को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बस का अगला दाहिना टायर महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुसाईं ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में