उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

राजाजी के जंगल में हथिनी की संदिग्ध मौत… 3 से 4 दिन पुराना मिला शव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। हथिनी की उम्र करीब 12 से 15 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  शुक्रवार को छुट्टी या रविवार को?...उत्तराखंड सरकार ने साफ कर दिया नियम!

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार जिले की बिल्केश्वर कॉलोनी के समीप राजाजी टाइगर रिजर्व के घने जंगल में गश्त कर रहे वनकर्मियों को पहाड़ी के नीचे हथिनी का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  18 दिन तक गंगा स्नान पर ब्रेक!... हरकी पैड़ी पर पानी बंद, श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी!

वन विभाग की टीम ने मौके पर ही पशु चिकित्सक से हथिनी का पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को जंगल में दफना दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में इतने पदों पर भर्ती जल्द!...स्मृति दिवस पर धामी ने किए बड़े ऐलान

राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज की रेंज अधिकारी आभा रतूड़ी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हथिनी की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत होने की आशंका है। फिलहाल वन विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में