उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में खौफनाक हादसा… दो महिलाओं को कार ने कुचला; गर्भवती की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 2027 का रण अभी बाकी, सियासी वार शुरू!... कांग्रेस खोलेगी BJP विधायकों की ‘पोल’, भाजपा बताएगी काम

हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सड़क किनारे जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और दोनों महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने पांच माह की गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में युवकों के नशे में होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही नशे में होने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गांव छोड़ने की जरूरत नहीं!... CM धामी का फोकस- गांव में रोजगार, हाथों में कारोबार

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। दुर्घटना के समय कार की रफ्तार कितनी थी और वाहन कौन चला रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में