उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में खौफनाक हादसा… दो मासूम बहनों की बरसाती नाले में डूबने से मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारी बारिश के बीच उफनाए नाले में दो बहनों के डूबने से मौत होना सामने आया है।  बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां घर के बाहर नाले में गई थीं। इसी दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आने से दोनों बहकर नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गईं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह घटना  राजधानी देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र की नई बस्ती में गुरुवार को हुई। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब चार बजे राजेश मित्तल ने क्लेमेनटाउन थाने में सूचना दी कि दुर्गा मंदिर, नई बस्ती के पास बरसाती नाले में दो बच्चियां बहकर रैंप के नीचे फंस गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को नाले से बाहर निकाल लिया था, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हाथी का खूनी हमला!...वन गुर्जर को पटक-पटककर मार डाला, दहशत

मृतकों की पहचान लक्ष्मी कुमारी (7) और सोनाक्षी कुमारी (3) के रूप में हुई है। दोनों रीना कुमारी और रुदल सदा की बेटियां थीं। परिवार मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के छोटम पिपरा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में क्लेमेनटाउन की नई बस्ती में किराये के मकान में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘एक साल क्यों लगा?’...हल्द्वानी तहसील में फाइलें देख डीएम का पारा चढ़ा, कार्रवाई तय

मृतक बच्चियों की मां रीना कुमारी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दोनों बेटियां घर के बाहर बरसाती नाले में नहाने गई थीं। इसी दौरान अचानक नाले में पानी का तेज बहाव आ गया और दोनों बहकर रैंप के नीचे फंस गईं। काफी देर तक बच्चियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बड़ी बेटी की टांग रैंप के नीचे दिखाई दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  तहसील में ‘रिश्वत का रेट कार्ड’!...हल्द्वानी विजिलेंस का जाल, दो कर्मचारी गिरफ्तार

रीना के मुताबिक उनके पति रुदल सदा किसी काम से बिहार स्थित अपने गांव गए हुए हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। दोनों मासूम बेटियों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि दोनों बच्चियां तेज बहाव में बहकर रैंप के नीचे फंस गई थीं। प्रथम दृष्टया दोनों की मौत दुर्घटनावश डूबने से हुई है। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में