चुनाव राजनीति राष्ट्रीय हिल दर्पण

EVM नहीं, बैलेट पेपर से हुई वोटिंग!… फिर भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला, मोदी के तंज से गरमाई सियासत

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद (MLC) की 28 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी। खास बात यह रही कि ये चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराए गए थे। नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सवाल किया कि बैलेट पेपर से हुए चुनाव में पार्टी को कितनी सीटें मिलीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव बैलेट पेपर से हुए हैं। उन्होंने तंज भरे अंदाज में पूछा कि अंदाजा लगाइए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं। इन चुनावों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका। कर्नाटक में भी पार्टी को झटका लगा, जहां उसकी सरकार है।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण बना सियासी अखाड़ा!... वेल में विपक्ष, बाहर धरना और सदन में हंगामा, आखिर क्यों नहीं थमा टकराव?

चुनाव परिणामों में उत्तर प्रदेश में भाजपा ने पांच और समाजवादी पार्टी ने तीन सीटें जीतीं। बिहार में जन सुराज पार्टी ने अपना खाता खोला, जबकि भाजपा, जेडीयू, आरजेडी और एक निर्दलीय उम्मीदवार को भी एक-एक सीट मिली। कर्नाटक में कांग्रेस चारों सीटें हार गई। जेडीएस ने सत्ताधारी कांग्रेस से एक सीट छीन ली, जबकि उसकी सहयोगी भाजपा ने तीन सीटों पर जीत बरकरार रखी। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने तीन सीटों पर बढ़त बनाई, जबकि विपक्षी एनसीपी (एसपी) दो सीटों पर आगे रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...करवाचौथ पर इन कार्मिकों को बड़ा तोहफा

इन चार राज्यों में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 28 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। मतगणना मंगलवार को शुरू हुई और बुधवार को नतीजे सामने आए। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल लंबे समय से चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराने की मांग करते रहे हैं। ऐसे में बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या केस में हाईकोर्ट का बड़ा मोड़!... पति को गिरफ्तारी से राहत नहीं

इससे पहले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी कर्नाटक में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की चारों एमएलसी सीटों पर जीत के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह तय नहीं कर पा रहे कि चुनाव ईवीएम से होने चाहिए या बैलेट पेपर से। कर्नाटक के नतीजों का हवाला देते हुए उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ