उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में खौफनाक हादसा… नदी में गिरा ट्रक, एक लापता, रेस्क्यू जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसों की बढ़ती घटनाएं एक बार फिर चिंता का विषय बन गई हैं। ताजा मामला टिहरी जिले के नैनबाग-दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यमुना पुल मसूरी बैंड के पास सामने आया है, जहां एक दर्दनाक हादसा हो गया। विकासनगर से जखोल की ओर सरकारी राशन लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

हादसे के समय ट्रक में दो लोग सवार थे। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति लापता हो गया है, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तुरंत नैनबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

चौकी प्रभारी नैनबाग रामनरेश शर्मा ने बताया कि ट्रक खाद्यान्न से लदा हुआ था और अचानक नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लापता व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस और राहत टीमों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घायल चालक की पहचान उदय सिंह (27 वर्ष), पुत्र गगन सिंह, निवासी त्यूनी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में