इवेंट उत्तराखण्ड कुमाऊं धर्म/संस्कृति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में होली धमाका… प्रेस क्लब ने रंगों और संगीत से सजाया उत्सव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: प्रेस क्लब हल्द्वानी के तत्वावधान में नवाबी रोड स्थित रूद्राक्ष बैंकट हाल में आयोजित भव्य होली मिलन महोत्सव रंगों, फूलों और संगीत की छटा से सराबोर रहा। पारंपरिक होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं श्रीकृष्ण-राधा की फूलों की होली ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।

इस दौरान जहां महिलाओं की टीम व गायक कलाकार मनोज प्रभाकर ने अपनी गायन शैली से पूरा वातावरण होलीमय बना दिया, वही दूसरी ओर बरेली से आये कलाकार श्रीकृष्ण-राधा की झांकी और फूलों की होली ने पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। अतिथियों में मुख्य रूप से कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, विधायक सुमित हृदयेश, दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा, दिनेश आर्या, रेनू अधिकारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री तरूण बंसल, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम प्रमोद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

अतिथियों ने रंगों के इस पर्व को सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। क्लब के अध्यक्ष संजय तलवाड़ तथा मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी ने संयुक्त रूप से अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि मन के मैल को धोकर प्रेम, सद्भाव और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम का संचालन क्लब के महामंत्री रवि दुर्गापाल, सांस्कृतिक सचिव विशाल शर्मा एवं दीप्ति चुफाल ने प्रभावी ढंग से किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

इस अवसर पर क्लब के संरक्षक तारा चन्द्र गुरूरानी, इस्लाम हुसैन, भगवान सिंह गंगोला, साकेत अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिला सूचना अधिकारी गिरजाशंकर जोशी, पूर्व सूचना निदेशक योगेश मिश्रा, सिंथिया स्कूल के प्रबंधक प्रवीण रौतेला, कोषाध्यक्ष अजय चौहान, उपाध्यक्ष अरविंद मलिक, महिला उपाध्यक्ष नीरू भल्ला सहित अनुराग वर्मा, सुशील तलवाड़, मो. हसनैन, देवकृष्ण कोठारी, सुशील शर्मा, गिरीश जोशी, मनोज तलवाड़, सलीम खान, प्रवीन चोपड़ा, गिरीश गोस्वामी, गौरव गुप्ता, दीपक भंडारी, शाहबेज खान, मनोज पांडे, दलीप गड़िया, ओपी अग्निहोत्री, विशाल शर्मा, सरोज आनंद जोशी, फरहत रऊफ, आशुतोष कोकिला, गोपाल जोशी, संजय पाठक, मोहन काण्डपाल, चंदन बिष्ट, योगेश शर्मा, सर्वेश बिष्ट, बबलू सागर, सुशील भट्ट, बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति की अध्यक्षा पार्वती किरौला, वूमेंन क्लब ऑफ उत्तराखण्ड की अध्यक्षा मोनिका शर्मा, भारती पंत, समाजसेवी चम्पा त्रिपाठी, मंजू शाह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में