उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

शौक नवाबी, कमाई चोरी की!… उड़ाईं 11 बाइक, जंगल में बना रखा था सीक्रेट ठिकाना

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बाइक चोरी की घटनाओं का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस मामले में शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह महंगे शौक पूरे करने के लिए सुनसान स्थानों में खड़े वाहनों पर हाथ साफ कर दिया।इन वाहनों को जिले से बाहर बेचने की तैयारी थी।

राजधानी देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को रायपुर थाना क्षेत्र में अजय कुमार और अनिल कुमार ने अलग-अलग स्थानों से अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर टला बड़ा हादसा!... पेड़ गिरते ही रुकीं गाड़ियां, आयुक्त ने खुद संभाला मोर्चा

वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए रायपुर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों और आसपास लगे करीब 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक की पहचान हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 1 अगस्त 2026 को महाराणा प्रताप चौक के आगे पेट्रोल पंप के पास से आरोपी राकेश डबराल को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने देहरादून के विभिन्न इलाकों से कई दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखे गए 10 अन्य चोरी के वाहन भी बरामद कर लिए। इस तरह कुल 11 दोपहिया वाहन बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में प्रधान पति की दबंगई!... स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, फिर लाठी-डंडों से किया हमला

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि बरामद वाहनों में से दो वाहन नेहरू कॉलोनी और एक वाहन डालनवाला थाना क्षेत्र से चोरी किए गए थे, जिनके संबंध में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। अन्य बरामद वाहनों की पहचान और उनके मालिकों का पता लगाने की कार्रवाई जारी है।

एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का निवासी है और वर्तमान में कनखल, हरिद्वार में रह रहा था। वह पहले सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों की रेकी करता था और मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर लेता था। पुलिस की नजर से बचने के लिए वह चोरी के वाहनों को जंगल में छिपा देता और हरिद्वार लौट जाता था। बाद में इन वाहनों को जिले से बाहर ले जाकर बेचने की योजना थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगा रही है कि वह किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा है या अकेले ही इन वारदातों को अंजाम देता था। अन्य मामलों में भी उससे पूछताछ जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में