उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

किसानों के लिए ऐतिहासिक दिन…18,880 करोड़ की डीबीटी राशि जारी, उत्तराखंड को बड़ा लाभ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून के गढ़ी कैंट स्थित हिमालय सांस्कृतिक केंद्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया और किसानों को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल से वर्चुअल माध्यम से देशभर के किसानों के लिए डीबीटी के जरिए जारी की गई किसान सम्मान निधि किस्त का सीधा प्रसारण भी देखा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी किसानों को इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि यह योजना किसानों के सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि देशभर में लगभग 10 करोड़ किसानों को 18,880 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई है, जबकि उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘कब्जा नहीं तो जमीन बेची कैसे?’...आयुक्त के सख्त तेवर, अधिकारियों में मचा हड़कंप

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2019 में योजना की शुरुआत के समय राज्य में लगभग 4 लाख किसान लाभान्वित हो रहे थे, जो अब बढ़कर 8 लाख से अधिक हो चुके हैं, जो सरकार की नीतियों और किसानों के विश्वास का परिणाम है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में नहरों से सिंचाई को निशुल्क किया गया है, कृषि बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और आधुनिक पॉलीहाउस, कोल्ड चेन, कोल्ड स्टोरेज तथा फूड पार्क जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET री-एग्जाम से पहले उत्तराखंड में ‘हाई वोल्टेज अलर्ट’...10 जिलों के इन केंद्रों पर सुरक्षा का अभेद्य किला

उन्होंने यह भी बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों की चुनौतियों को देखते हुए 1000 करोड़ रुपये की “उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट” को मंजूरी दी गई है, जिससे बदलते मौसम में भी खेती को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट और मिलेट मिशन जैसी योजनाओं के जरिए किसानों की आय बढ़ाई जा रही है, जबकि “महक क्रांति” और “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पहली तैनाती में ही बवाल!...करोड़ों के घोटाले ने दो IAS अधिकारियों का करियर दांव पर लगाया

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और उत्तराखंड किसानों की आय वृद्धि में देश में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर सहित बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में