उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

हिंसा का हाई वोल्टेज ड्रामा… चले धारदार हथियार, कई घायल, पुलिस अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार सुबह सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं का एक समूह कर्णप्रयाग बाजार क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी किसी बात को लेकर स्थानीय लोगों के साथ उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ईडी का बड़ा एक्शन....करोड़ों की हेराफेरी की परतें खुलीं, सिस्टम में हड़कंप

इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक होटल स्वामी की हालत गंभीर होने पर उसे एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा... झील में समाई पर्यटकों की कार, मची चीख-पुकार

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई बातचीत के बाद जाम हटाया गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...करंट की चपेट में आए 5 कर्मचारी, एक की मौत

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने की बात सामने आई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में