उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

NEET री-एग्जाम से पहले उत्तराखंड में ‘हाई वोल्टेज अलर्ट’…10 जिलों के इन केंद्रों पर सुरक्षा का अभेद्य किला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड समेत देशभर में रविवार को होने वाले NEET (UG) री-एग्जाम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य में परीक्षा के लिए 10 जिलों में कुल 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू हुई धारा-163

देहरादून जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू कर दी है। इसके तहत लाउडस्पीकर, भीड़, जुलूस और नारेबाजी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जाम रोकने की बड़ी चाल!...ये वाहन बाहर, पर्यटक वाहनों के लिए नए शॉर्टकट रूट

आदेश के अनुसार इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी, डंडे, हॉकी स्टिक, तलवार या विस्फोटक सामग्री लेकर जाने पर रोक रहेगी। इसके साथ ही पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, रैली, जुलूस और सार्वजनिक सभा पर भी प्रतिबंध लागू किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात

परीक्षा की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CPMF) की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनी झील में सीवर रिसाव!... कुमाऊं आयुक्त का एक्शन मोड, दिया ‘अल्टीमेटम’

पुलिस प्रशासन के अनुसार पिछले कई दिनों से लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और सभी व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है।

हरिद्वार में 5 जोन और 12 सेक्टर में व्यवस्था

हरिद्वार जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें 5 जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है। यहां एसपी क्राइम निशा यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

अन्य जिलों में भी व्यापक तैयारी

नैनीताल जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर 3,874 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिले को 2 जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्षद की गई कुर्सी, चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे!... हल्द्वानी में बड़ा सियासी उलटफेर

ऊधम सिंह नगर में 5 केंद्रों पर 2,528 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पिथौरागढ़ में केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जबकि अल्मोड़ा में बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान में परीक्षा आयोजित होगी।

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, जैमर, पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं की जांच पूरी कर ली गई है ताकि परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न कराई जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में