उत्तराखण्ड कुमाऊं रामनगर शिक्षा हिल दर्पण

हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट…अब नहीं होगा इंतजार, एक क्लिक में देखें नतीजे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद आज शनिवार सुबह 10 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करेगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी करेंगे, जिसके बाद छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के अनुसार इस वर्ष कुल 2,15,262 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें हाईस्कूल के 1,12,276 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जबकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 मार्च से 10 अप्रैल तक पूरा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आज 25 अप्रैल को परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती भी मौजूद रहेंगे। बोर्ड के अनुसार, इस दिन वर्ष 2025 की सुधार परीक्षा (द्वितीय) के नतीजे भी साथ ही जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट UBSE official website http://www.ubse.uk.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में