उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में तूफानी बदलाव!… गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का हाई अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर तेजी से करवट बदल ली है, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से चढ़ता पारा अब धीरे-धीरे नीचे आने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार से प्रदेश के कई जिलों में मौसम पूरी तरह बदल सकता है। उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, जबकि 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। इससे पहाड़ी इलाकों में मौसम और ठंडा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

वहीं, अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और मैदानी जिलों जैसे हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से पूरे राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज होगी और गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। 29 अप्रैल को मौसम के और अधिक सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है, जिससे बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में