उत्तर प्रदेश क्राइम राष्ट्रीय हिल दर्पण

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट… टोकन सिस्टम और क्यू आर से होता था धंधा, ऐसे फूटा भांडा

खबर शेयर करें -

दोमंजिला मकान में लम्बे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस को यहां से नीली-पीली टोकन पर्चियां, क्यूआर कोड, नकदी, मोबाइल फोन और देह व्यापार से जुड़े अन्य साक्ष्य बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने पांच पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले  के मड़वानगर टोल प्लाजा के पास चल रही अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त ग्राहकों को टोकन पर्चियां दी जाती थीं। इनमें 13 नीली और 16 पीली टोकन पर्चियां बरामद हुई हैं। मौके पर लेनदेन नहीं होता था, बल्कि शहर के अन्य स्थानों पर पैसे लेकर टोकन दिए जाते थे। पुलिस को तीन क्यूआर कोड भी मिले हैं जिनके जरिए ऑनलाइन भुगतान किया जाता था। इसके अलावा एक बोरे में रखा गया देह व्यापार से जुड़ा सामान, 22 मोबाइल फोन और 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस जिले में इन अफसरों के हुए बंपर तबादले

कोतवाली पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवमूरत चौधरी, अंबुल पटेल, राजू यादव, रामकरन, हिमेश त्रिपाठी और एक महिला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, शिवमूरत खुद को भवन का मालिक बताता है जबकि अंबुल पटेल उसका साझेदार है। दोनों ही ग्राहक बुलाने और महिलाओं को उपलब्ध कराने का कार्य करते थे। देह व्यापार से हुई कमाई में मकान का किराया और महिलाओं को हिस्सा देने के बाद बची रकम ये आपस में बांट लेते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... कांग्रेस ने इस नेता को सौंपी अहम जिम्मेदारी

छापेमारी का नेतृत्व सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने किया। इस दौरान एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम भी शामिल थी। पुलिस ने बताया कि मौके पर कुल नौ महिलाएं मिलीं, जिनमें आठ युवतियां और एक महिला शामिल थी। इस दौरान वहां भगदड़ भी मच गई। हालांकि, एफआईआर में सिर्फ एक महिला को आरोपी बनाया गया है, बाकी युवतियों की पहचान और उनके संबंध में कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में हादसा... ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, एक की मौत

पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की भूमिका संदिग्ध है और जांच के बाद आगे गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी