आपदा उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में बारिश का बड़ा वार!… पहाड़ी रास्तों पर गिरे बोल्डर-मलबा, चारधाम यात्रियों को चेतावनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने पहाड़ी क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन और मलबा गिरने से कई मार्ग प्रभावित हुए हैं। मसूरी और टिहरी जिले के सीमावर्ती इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों, पर्यटकों और चारधाम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भारी बारिश के चलते मसूरी-कैंपटी मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, एनएच-707A के वैकल्पिक मार्ग पर भी पहाड़ियों से मलबा और बड़े पत्थर गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया। हालात को देखते हुए रातभर जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण राहत कार्यों में भी बाधाएं आती रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के मुद्दे पर सियासी घमासान... राहुल गांधी के दौरे से पहले उत्तराखंड में तेज हुई बयानबाजी

सबसे ज्यादा असर जीवन आश्रम से मसूरी बैंड के बीच देखने को मिला, जहां सड़क कई जगह टूट गई और मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हुई।

टिहरी गढ़वाल पुलिस ने मसूरी-कैंपटी मार्ग को फिलहाल यात्रियों के लिए असुरक्षित बताया है। पुलिस ने चारधाम यात्रा पर यमुनोत्री जाने वाले श्रद्धालुओं समेत सभी यात्रियों से इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। यात्रियों को अगले आदेश तक विकासनगर मार्ग से यात्रा करने की सलाह दी गई है।

उधर, एनएच-707A पर गस्ती बैंड के पास बने वैकल्पिक मार्ग पर भी देर रात भारी बारिश के बाद बड़ी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिर गईं। लोक निर्माण विभाग और अन्य एजेंसियों ने जेसीबी मशीनों के जरिए सड़क खोलने का प्रयास किया, लेकिन लगातार गिरते मलबे के कारण रात में मार्ग पूरी तरह बहाल नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल डीएम का डबल एक्शन... 4 अपराधी जिला बदर, 4 के हथियारों के लाइसेंस भी रद्द

करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद मौसम में कुछ सुधार आने पर सुबह राहत कार्य दोबारा शुरू किए गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मशीनें लगाकर मलबा हटाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति सामान्य रहने पर मार्ग को चरणबद्ध तरीके से यातायात के लिए खोला जाएगा।

कैंपटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र गुसाईं ने वाहन चालकों और यात्रियों से पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की ओर से जारी यातायात निर्देशों का पालन करने को कहा है। लगातार बारिश के बीच रविवार देर रात मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर भी भूस्खलन हो गया। हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा एक्शन...कोतवाल समेत दो अधिकारियों पर गिरी गाज

सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबा व बोल्डर हटाकर मार्ग को दोबारा खोल दिया गया। प्रशासन ने मसूरी, कैंपटी, धनौल्टी और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। आपदा से निपटने के लिए मशीनें और राहत टीमें तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में