उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में अगले 7 दिन आफत वाली बारिश!… कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज गर्जना और वज्रपात की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश जिलों और गढ़वाल मंडल के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो...एक झटके में चार दोस्तों की जिंदगी खत्म

रविवार को भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों और मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत जिलों में बारिश की संभावना अधिक रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पहले की मारपीट, फिर दौड़ाई स्कॉर्पियो... कैंचीधाम में टल्ली युवकों का हंगामा, गाड़ियों को रौंदा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 जुलाई को बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

14 जुलाई को देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश बनी 'आफत', पहाड़ दरके... हाईवे बंद, हजारों श्रद्धालु बीच रास्ते फंसे

15 जुलाई को भी प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जुलाई से 17 जुलाई तक प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बारिश के दौरान नदी-नालों, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में