उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल मौसम शिक्षा हिल दर्पण

भारी बारिश का अलर्ट… नैनीताल जिले में गुरुवार को स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

नैनीताल। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद नैनीताल जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 9 जुलाई (गुरुवार) को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 9 जुलाई के लिए नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चढ़ावा चोरी कांड ने बढ़ाई हलचल... सीएम धामी का बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात

आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई 9 जुलाई को बंद रहेगी। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिन का अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के भविष्य का ब्लूप्रिंट तैयार!... नीति आयोग के साथ सीएम धामी की बड़ी बैठक

जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। इससे नदियों, नालों और गधेरों का जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का रेड सिग्नल...अगले 48 घंटे भारी, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में