उत्तराखण्ड देहरादून

हृदय विदारक…छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, सदमे में पिता को आया अटैक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बादामवाला इलाके में 20 वर्षीय बीबीए एलएलबी के छात्र अंश गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अंश गुप्ता उत्तरांचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बीबीए एलएलबी (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स) की पढ़ाई कर रहे थे। बताया गया है कि वह हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे थे और इन दिनों उनकी परीक्षाएं चल रही थीं। शुक्रवार को परीक्षा देकर घर लौटने के बाद उन्होंने परिवार से सामान्य बातचीत की और फिर अपने कमरे में चले गए। शाम को वह अपनी मां को योग क्लास छोड़कर आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश और तूफान का खतरा...उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

योग क्लास से लौटने पर मां ने घर का गेट खुला पाया और बेटे को कमरे में अचेत अवस्था में देखा। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। बाद में ग्राफिक एरा अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

बेटे की मौत की खबर से अधिवक्ता पिता विवेक गुप्ता को गहरा सदमा लगा और उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। परिवार में मां और 14 वर्षीय बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से छानबीन की जा रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में