उत्तराखण्ड कुमाऊं स्वास्थ्य हल्द्वानी हिल दर्पण

स्वस्थ पत्रकार, सशक्त लोकतंत्र…हल्द्वानी में अनोखी स्वास्थ्य पहल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या, अनियमित जीवनशैली और कार्यभार को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गुरुवार को हल्द्वानी मीडिया सेंटर में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चन्द्र पंत एवं संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल और संयुक्त निदेशक सूचना ने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति!...धामी ने लॉन्च किया ऐसा करिकुलम जो बदलेगा बच्चों का भविष्य

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक मीडिया शासन-प्रशासन को जवाबदेह बनाने के साथ समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति संवेदनशील है तथा उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

शिविर में एक्स-रे, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड और विभिन्न रक्त जांच सहित आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। हृदय रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग और दंत रोग विशेषज्ञों के साथ फिजिशियन द्वारा व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दवा नहीं, मौत का सौदा!... उत्तराखंड में STF की रेड से खुला नकली मेडिसिन का खतरनाक साम्राज्य

इस शिविर में हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों तथा उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 100 से अधिक पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक मीडिया कर्मियों और आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल... भाजपा में शामिल हुए कई नए नेता

यह शिविर राज्य सरकार की “सबका स्वास्थ्य, सबका विकास” की भावना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

शिविर में डॉ. आर.एस. कुंवर (फिजिशियन), डॉ. सुधांशु सिंह (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. पी.एस. खोलिया (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. अनीता पवार (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. विजय (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. दीप्ति (दंत रोग विशेषज्ञ), फार्मेसिस्ट दीपा सुनारी, जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी, सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित मेडिकल टीम और कई मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में