उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे स्वास्थ्य हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत… एसटीएच की कैथ लैब बनेगी गेमचेंजर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय का दौरा किया, जहां उन्होंने हाल ही में स्थापित की गई अत्याधुनिक कैथ लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर का भ्रमण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया और भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और अन्य जरूरी सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक कैथ लैब कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, क्योंकि अब हृदय रोगों के उपचार के लिए मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और आर्थिक दोनों स्तर पर बचत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

विधायक सुमित हृदयेश ने बताया कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा को सदन में भी लगातार उठाया था, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर और आधुनिक इलाज स्थानीय स्तर पर मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल कैथ लैब के संचालन में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिसके चलते सेवा पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों और शासन स्तर पर बातचीत कर जल्द ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, जिससे कैथ लैब पूरी तरह से संचालित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

उन्होंने अंत में कहा कि वे जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं और जनता की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। निरीक्षण के दौरान पार्षद रवि जोशी, हेमंत शर्मा, मोहन बिष्ट, मोनू पांडे, दिवेश तिवारी, एडवोकेट धर्मवीर, देवेन्द्र नेगी, वसीम डैनी, मोहम्मद गुफरान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में