क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

हैवान बना बाप…..पत्नी की मौत के तीसरे ही दिन बेटी से रेप की कोशिश

खबर शेयर करें -

शर्मनाक और रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। राजस्थान में एक आदमी ने पत्नी की मौत के तीसरे ही दिन अपनी नाबालिग बेटी से रेप करने की कोशिश की। इससे पहले जब उसकी मां जिंदा थी तो पिता की अश्लील हरकतों से उसे बचाई थी।

राजस्थान के भरतपुर के रुदावल थाना में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से उसके पिता ने रेप करने की कोशिश की। छात्रा ने अपने पिता के खिलाफ रेप करने की कोशिश करने का मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय की ऊंचाइयों पर दौड़ेंगे धावक!...सीएम धामी ने गुंजी में किया बड़ा ऐलान

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 12 साल की पीड़िता छात्रा की मां के निधन के तीसरे दिन ही आरोपी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा ने स्कूल की दीवार पर लिखे चाइल्ड लाइन के 1098 नंबर से प्रेरित होकर रिपोर्ट दर्ज कराने का कदम उठाने के साथ फोन पर सारी घटना चाईल्ड लाइन को बताई।

यह भी पढ़ें 👉  10 लाख वोटों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी हलचल!...वोट रक्षक पोर्टल से मतदाताओं को जोड़ेगी पार्टी

छात्रा ने आरोपी पिता को शराबी बताते हुए रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी दो बहनें दादी और नानी के पास रहती हैं। पिता उसे गंदी नजर से देखते हैं। करीब छह महीने पहले रात को आरोपी पिता ने उसके साथ अश्लील हरकत कि। जब वह चिल्लाई तो उसकी मां जाग गई जिन्होंने उसे बचाया था। पीड़ित छात्रा की मां का बीमारी के चलते निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर कांपी धरती...ये जिला रहा केंद्र, लोगों में दहशत

रिपोर्ट में बताया गया कि चाइल्ड लाइन पर फोन करने के बाद उसे पुलिस की सुरक्षा में थाने लाया गया। थाने आकर नाबालिग छात्रा ने अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी