उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी… इस तरह चोक कर दिया नाला, नगर निगम का बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के मंगल पड़ाव क्षेत्र स्थित उजाला नगर में बारिश के बीच नाला चोक होने के कारण जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। नगर निगम ने इस समस्या का समाधान तलाशने की कोशिश की और यह पाया कि मछली बाजार के पास व्यापार करने वाले लोग गंदगी को नाले में डाल रहे थे, जिससे नाला जाम हो गया और पानी घरों में घुसने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो अभी जाग जाइए!...सरकार ने दिया एक और मौका, जानिए पूरी प्रक्रिया!

नगर निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन व्यापारियों के खिलाफ ₹60,000 का जुर्माना लगाया, जो सड़क पर अपने जानवर बांधकर व्यवसाय कर रहे थे, जिससे सड़क पर अव्यवस्था फैल रही थी। इसके अलावा, मछली बाजार में नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाकर नाले की सफाई की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में रफ्तार का कहर...कार-बाइक की जबर्दस्त भिड़ंत, दो युवकों की मौत

नगर निगम ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे अपने कूड़े को नाली में न डालें। चेतावनी दी गई है कि अगर ऐसा किया गया तो उन पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखना और जलभराव की समस्याओं को रोकना है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में