उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी…….किशोरियों का अपहरण मामला, आरोपियों पर लगी ये धाराएं

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से अगवा किशोरियों के मामले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग के दोस्त, बहन-बहनोई और मामा पर अपहरण के साथ पॉक्सो एक्ट लगाई है। इन सभी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। जबकि किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बनभूलपरा के जवाहरनगर से बीती 20 जून को 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो किशोरियों का अपरहरण किया गया। दोनों को उन्हीं के मोहल्ले में रहने वाला समुदाय विशेष का किशोर ले गया था। 25 जून को पुलिस ने किशोरियों को मंसूरपुर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से बरामद किया, जहां से आरोपी नाबालिग भी पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि इस पूरे मामले का मास्टर माइंड नाबालिग आरोपी का मामा लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा निवासी अब्दुल समी उर्फ भोला था। इसी के कहने पर नाबालिग आरोपी ने किशोरियों को बरगलाया और अपहरण कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

वह भी सिर्फ इसलिए क्योंकि अब्दुल समी ने भी दूसरे समुदाय की लड़की से ठीक इसी तरह शादी की थी। बदायूं में रहने वाली आरोपी की बहन मृदाटोला सहसवान बदायूं निवासी निशा उर्फ नूरीन व उसके पति उजैर उर्फ आसिफ ने उन्हें अपने घर में न सिर्फ संरक्षण दिया, बल्कि भागने में मदद की और पुलिस को भी गुमराह किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके खिलाफ मानव तस्करी व पाक्सो अधिनियम की धारा बढ़ा दी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में