उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी एसपी का कड़ा एक्शन…चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल लाइन हाजिर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के निकटवर्ती कोटाबाग में भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल की आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोटाबाग चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह तेवतिया और कांस्टेबल परमजीत को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही चौकी में तैनात अन्य कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए जांच सीओ रामनगर को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में 176 करोड़ ट्रांसफर...सीएम धामी ने लाखों लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त था। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसी बीच कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों ने उनका परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

कोटाबाग पहुंचे एसपी सिटी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जांच पूरी होने पर दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में