उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी सनसनीखेज…युवक की गोली मारकर हत्या, पार्षद पर गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

 हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रामपुर रोड इलाके में देर रात हुई फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि निगम पार्षद अमित बिष्ट ने युवक पर गोली चलाई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पार्षद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

मृतक की पहचान नितिन लोहनी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नितिन अपने एक साथी के साथ गौलापार से हल्द्वानी लौट रहा था। इसी दौरान उसने पार्षद अमित बिष्ट से मिलने की बात कही और दोनों उसके घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि गेट पर घंटी बजाने के बाद पार्षद हथियार के साथ बाहर आया।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

आरोप है कि पहले एक फायर जमीन पर किया गया, जिसके बाद नितिन वहां से भागने लगा। इसी दौरान उस पर गोली चलाई गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल और एएसपी दीपशिखा अग्रवाल मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना के कारणों की जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में