उत्तराखण्ड कुमाऊं मौसम हल्द्वानी

हल्द्वानी……बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, नहरें हुई ओवर फ्लो

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।  मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था उसी के अनुरूप सुबह से ही लगातार हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाके में मूसलाधार बरसात शुरू हो गई। बरसात से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं लगातार हुई बरसात से दोपहर तक शहर की नहर ओवरफ्लो होनी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

बरसात होते ही सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। रकसिया नाला, कलसिया नाला, सहित दमवाढुंगा, हाइडल गेट व जल भराव वाले कई इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान लगातार हो रही बरसात की वजह से जगह-जगह पानी ओवरफ्लो होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी अगले 24 घंटे मानसून का रेडअलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

प्रशासन द्वारा लगातार नदी और नहर के किनारे रह रहे लोगों को सचेत किया जा रहा है। उधर गौला, नंधौर नदी का भी जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है जिसे प्रशासन की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में