उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

हल्द्वानी रैकेट ने मचाई हलचल… भूमि शर्मा का छलावा फटा! घुसपैठ का सच उजागर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी बनभूलपुरा में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद प्रदेश में सख्ती बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच देहरादून पुलिस ने अवैध रूप से शहर में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि इनमें से एक महिला के पास आधार और पैन कार्ड जैसे फर्जी दस्तावेज पाए गए हैं, जिसके कारण उसे गिरफ्तार किया गया। दूसरी महिला, जो 2023 में अवैध रूप से भारत आई थी और मजदूरी का काम करती थी, को भारत सरकार के निर्देशानुसार जल्द ही बांग्लादेश भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...विजेता खिलाड़ी और अफसरों के लिए बड़ा सम्मान

गिरफ्तार महिला कोविड के दौरान अवैध रूप से भारत आई थी। उसने खुद को “भूमि शर्मा” नाम से पेश किया और फर्जी दस्तावेज बनवाए। देहरादून में रहने के लिए उसने इस नाम से एक स्थानीय हिंदू युवक से विवाह कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...नाटकीय अंदाज में भाजपा नेता का आत्मसमर्पण!

महिला के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रहने के गंभीर आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद करने वाले अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ताबड़तोड़ तबादले!...उत्तराखंड में बदले पुलिस अफसरों के दायित्व

यह कार्रवाई ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत की गई है। इस अभियान में पहले भी 17 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है, जिनमें से 8 लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में